शहर में उत्तरी व पूर्वी हवाएं चलना कम होने की वजह से शहर का तापमान बढ़ गया तथा ठिठुरन भी कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में एक पश्चिमी विक्षोभ देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों में प्रवेश करेगा। इसकी वजह से राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही रही। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बौछारें गिरने की भी संभावना बनेगी। वहीं कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते हैं। शहर में अधिकतम तापमान कम होने व न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। जोधपुर शहर में उत्तर व पूर्वी हवाएं चलना कुछ कम हो गई हैं। हालांकि न्यूनतम तापमान में आंशिक कमी आई है। हवाएं नहीं चलने से अलसुबह व शाम ठिठुरन कम हुई है। वहीं दिन निकलने के साथ खुली धूप निकली और तापमान में बढ़ोतरी शुरू हुई। दोपहर में अच्छी धूप निकलने की वजह से ठिठुरन बहुत कम हो गई। शहर का अधिकतम तापमान भी 24.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान की तरफ से राजस्थान व जम्मू कश्मीर की तरफ बढ़ रहा है। ये पश्चिमी विक्षोभ अगले 48 घंटों में देश में प्रवेश करेगा। इसकी वजह से राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही शुरू होगी। यहां बूंदाबांदी, बौछारें, बारिश व ओले गिरने की भी संभावना बनेगी। इस पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले 3 दिन तक अधिकतम तापमान में कमी आने व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना बनेगी। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 24.6 व न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
सर्द हवाएं थमीं ठिठुरन में कमी, पारा 1.50 बढ़कर 24.6 डिग्री पहुंचा